Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

BJP का हो सकता है लोकसभा अध्यक्ष, सहयोगी दलों को उपाध्यक्ष का पद: सूत्र – India TV Hindi

लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर बैठक जारी।- India TV Hindi

Image Source : PTI/FILE
लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर बैठक जारी।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर अभी भी बैठकें चल रही हैं। इस बीच सूत्रों का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के किसी नेता को मिल सकता है, जबकि एनडीए के किसी सहयोगी दल का लोकसभा उपाध्यक्ष हो सकता है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नामों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बैठक आरंभ हुई। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

एनडीए दलों के नेताओं की बैठक

बताया जा रहा है कि बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान, किरेन रीजीजू, एस जयशंकर, वीरेंद्र कुमार और अन्नपूर्णा देवी शामिल हुए। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के कुछ नेता भी इस बैठक में मौजूद थे। ललन सिंह और चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इस दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और फिर 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। सूत्रों ने बताया कि बैठक में संसद के आगामी सत्र की रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।

विधानसभा चुनावों को लेकर भी बैठक

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र भाजपा कोर समूह की एक अलग बैठक आज शाम पार्टी मुख्यालय में होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, वरिष्ठ नेता आशीष शेलार, सांसद अशोक चौहान, मंत्री गिरीश महाजन और अन्य नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। 

 

 

Latest India News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.