Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

GHKKPM New Story: आ गया नया पोस्टर, आईएएस नहीं बनेगी सवि, ये हो सकती है नई कहानी

गुम है किसी के प्यार में सीरियल क्लाइमैक्स पर आ चुका है। कई दर्शक शो का ट्रैक बदलने पर नाराज हैं तो कुछ ईशान और सवि के अलग होने को लेकर अपना दिल मजबूत कर चुके हैं। अब आने वाली कहानी को लेकर तरह-तरह के चर्चे हैं। रीसेंट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि ईशान के परिवार को भंवर पाटिल बंधक सवि से शादी करना चाहता है। रिपोर्ट्स हैं कि ईशान की सूझबूझ से उसका प्लान फेल हो जाएगा। देखें आगे की कहानी को लेकर क्या कयास चल रहे हैं।

बम लेगा सबकी जान?

शो से शक्ति अरोड़ा का पत्ता कटने वाला है। करंट ट्रैक में दिखाया जा रहा है हरिणी के पति किरण को पाटिल गोली मार देता है। इस बीच ईशान अपनी सूझ-बूझ से बम डिफ्यूज कर देगा। सबकी जान बच जाएगी। पाटिल को पुलिस अरेस्ट कर देगी। रिपोर्ट्स हैं कि एक बम रह जाएगा जिसकी वजह से ईशान और उसकी फैमिली मर जाएगी।

आलिया के लुक में दिखेगी सवि

लीप के बाद की कहानी के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सवि इस सदमे के बाद बदल जाएगी। उसका सपना आईएएस बनने का था लेकिन वह टीचर बनेगी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक बच्ची से होगी। उसकी मां नहीं होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पिता के रोल में हितेश भारद्वाज होंगे। बच्ची का रोल अमायरा खुराना निभाएंगी। बताया जा रहा है कि हितेश का भी पास्ट होगा। दो टूटे दिलों को मिलाने का काम छोटी बच्ची करेगी। चर्चा भी है कि लीप के बाद सवि का लुक बदल जाएगा। वह साड़ी में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के आलिया के लुक में दिखेंगी। फोटो क्रेडिट: GossipsTv(GTv)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.