देश में रेल हादसे ऐसे हो रहे है.. जैसे ये कोई आम सी बात हो गई हो आज यहां तो कल वहां…. 29 जुलाई को बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा, गनीमत रही कि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच दो भागों में बंट गई थी. इंजन के साथ दो बोगी आगे बढ़ीं, लेकिन बाकी सारे डिब्बे पीछे छूट गए थे…
झारखंड में हुए रेल हादसे में 20 डिब्बे पटरी से उतरे
झारखंड में एक बार फिर रेल हादसा हुआ है। चक्रधरपुर के पास बड़ाबंबू में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के 20 डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और राहत कार्य जारी है।
यह हादसा राजखरसावां और बड़ाबंबू स्टेशनों के बीच हुआ। यह घटना राज्य में पिछले छह महीनों में हुई तीसरी बड़ी रेल दुर्घटना है, जिसने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
झारखंड में हुए तीन ट्रेन हादसे
18 जनवरी 2024, गम्हरिया रेलवे स्टेशन: गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी।
8 फरवरी 2024, जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच: जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यहां धूल के कारण दृश्यता कम होने के चलते कई लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
ये तो रही सिर्फ झारखंड की बात अगर वहीं हम बात करें कि हाल ही में देश भर में कितने रेल हादसे हुए है…
हाल हीं में देश में कितने ऐसे रेल हादसे हुए हैं
तो बता दें कि 2 जून 2023, बालासोर, ओडिशा: देश के इतिहास के सबसे भयावह रेल हादसों में से एक, ओडिशा के बालासोर में हुआ। यहां तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।
29 अक्टूबर 2023, आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अलमांडा-कंथकपल्ली में दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हुए। हादसे का कारण एक ट्रेन का दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारना बताया गया था।
11 अक्टूबर 2023, बक्सर, बिहार: दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर जंक्शन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 60-70 लोग घायल हो गए थे।
17 फरवरी 2024, दिल्ली: दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। हादसे के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।
रेल हादसे को लेकर विपक्ष का केन्द्र सरकार पर हमला
देश में लगातार हो रहे रेल हादसों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया कि आखिर भारत सरकार की संवेदनहीनता का अंत कब होगा? ममता बनर्जी ने पोस्ट किया कि ट्रेन हादसे अब नियमित से हो गए हैं। हर हफ्ते घटनाएं हो रही हैं। क्या यही शासन है? सुबह एक और विनाशकारी रेल दुर्घटना हुई। हावड़ा-मुंबई मेल झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में पटरी से उतर गई। कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। यह बेहद दुखद है।
JOURNALIST : RASHMI RAJ