Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

JOSAA : इस IIT में जेईई एडवांस्ड में 25000 रैंक तक वालों को मिल सकती है BTech सीट

ऐप पर पढ़ें

JoSAA Counselling: जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होते ही आईआईटी धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में नामांकन के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी – JOSAA) ने सोमवार से सीट आवंटन के लिए काउंसिलिंग शुरू कर दी है। सोमवार से शुरू होकर 18 जून तक रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। 20 जून को पहले राउंड की सीट आवंटित होगी। आईआईटी धनबाद में वर्ष 2024 में बीटेक समेत अन्य कोर्स में 1125 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इनमें 115 सीटें सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत लड़कियों के लिए निर्धारित है। आईआईटी आईएसएम में वर्ष 2024 में जेईई एडवांस (  JEE Advanced 2024 ) के 25 हजार रैंक या उससे अधिक रैंक तक को सीट आवंटित होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दो वर्ष के ट्रेंड की बात करें तो वर्ष 2022 में आईआईटी धनबाद का क्लोजिंग रैंक 23479 था। वर्ष 2023 में क्लोजिंग रैंक बढ़कर 24,166 पहुंच गया। इस कारण यह संभावना जताई जा रही है कि इस बार 25 हजार रैंक तक को धनबाद में सीट मिले। पांच राउंड में सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।

ओपनिंग रैंक में सुधार के साथ बेस्ट रैंकर पर नजर

वर्ष 2022 में संस्थान का ओपनिंग रैंक/बेस्ट रैंकर 1389 था। वर्ष 2023 में बढ़कर यह 1853 पहुंच गया। यानी की इस रैंकर के बाद वाले रैंकर छात्र-छात्राओं ने ही धनबाद में नामांकन लिया। इस बार आईआईटी धनबाद प्रबंधन का फोकस अधिक से अधिक बेस्ट रैंकर को कैंपस में लाना है। अपने ओपनिंग रैंक में सुधार करना है। इस कारण आईआईटी आईएसएम धनबाद की ओर से जेईई एडवांस के मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। वर्ष 2023 से जेईई एडवांस के कॉमन रैंक लिस्ट के टॉप 600 रैंक तक में टॉप पांच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नि:शुल्क कराई जाएगी।

ब्रांच                  ओपनिंग     क्लोजिंग

अप्लाइड जियोलॉजी     16108     22738

अप्लाइड जियोफिजिक्स   15162     22094

केमिकल इंजीनियरिंग    9811     15442

सिविल इंजीनियरिंग    10574     19624

कंप्यूटर साइंस इंजी.     1853     6454

इलेक्ट्रिकल इंजी.       5259     12614

इलेक्ट्रोनिक्स इंजी.     3153         10410

इंजीनियरिंग फिजिक्स    8667     19088

इनवॉयरमेंटल इंजी.    12849          22003

मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग  3401     10150

मैकेनिकल इंजीनियरिंग   7791     17760

मिनरल एंड मैटलर्जिकल    13697     20968

माइनिंग इंजीनियरिंग      8548     23730

माइनिंग मशीनरी      13568     24166

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग   8478     20492

जानें पिछले की कटऑफ और JoSAA काउंसलिंग के बारे में

आईआईटी में कोल इंडिया के अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद में कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए छह दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली ऑडिट विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने उद्घाटन किया। उन्होंने सुरक्षित लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से खान कार्य में अधिक सुरक्षा पर जोर दिया। उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब के विभिन्न नवाचारों को सामने रखा। मौके पर डीन इंटरनेशनल एंड एल्यूमनी अफेयर्स प्रो. आरएम भट्टाचार्य, डीन रिसर्च प्रो. सागर पाल, प्रो. देवी प्रसाद मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.