KL Rahul, Athiya Shetty announce pregnancy: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया गया है। पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल आईपीएल 2025 में किसी नई टीम की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।
केएल राहुल ने शुक्रवार यानी 8 नवंबर को बताया कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है। राहुल ने इस खुशखबी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी। मौजूदा समय में केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक अनौपचारिक टेस्ट में भाग ले रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।
23 जनवरी 2023 को हुई थी शादी
Klराहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। यह एक बहुत ही निजी और छोटी सी शादी थी, जो मुंबई के पास के एक फार्म हाउस में हुई थी। अथिया शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री सुनील शेट्टी की बेटी हैं, जबकि केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।