Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
जॉब – एजुकेशन

NEET PG Admit Card 2024: एक हफ्ते बाद जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां मिलेगा लिंक

ऐप पर पढ़ें

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से 18 जून 2024 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएशन ( NEET PG 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2024 के लिए आवेदन किया है, वे जान लें, कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2024 आवेदनों के लिए फाइनल एडिट विंडो आज समाप्त कर दी जाएगी। आवेदन फॉर्म में एडिट करने के लिए लिंक रात 11:55 बजे तक एक्टिव रहेगा। जो उम्मीदवार अपने नीट पीजी फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए ये आखिरी मौका है।

NEET PG 2024 ADMIT CARD: डायरेक्ट लिंक

इस तारीख को होगी NEET-PG की परीक्षा

NEET-PG 2024 परीक्षा का आयोजन 23 जून को किया जाएगा। बता दें, नीट पीजी की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है, पहले परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को होना था। बता दें, नीट पीजी एक एलिजिबिलिटी कम रैंकिंग परीक्षा है जो नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

NEET PG परीक्षा का आयोजन के  बाद रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे और काउंसलिंग की प्रक्रिया 5 अगस्त से 15 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं 16 सितंबर से अकेडमिक सेशन शुरू किया जाएगा और इस सेशन में शामिल होने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर, 2024 होगी।

NEET PG 2024 ADMIT CARD: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर होम पेज पर  “NEET PG Admit Card 2024.” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- आपको एक लॉगिन पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा जहां आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्टेप 4-  फिर  NEET PG 2024 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.