Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

Odisha New CM क्या ओडिशा में भी सरप्राइज करेगी भाजपा, आज चुनेगी नया CM, दौड़ में ये नाम आगे

ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक जीत के बाद ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी अब मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए तैयार है। खबर है कि पार्टी मंगलवार को सीएम के नाम पर मुहर लगा सकती है। भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक बनाया था। बीते मंगलवार को घोषित नतीजों में भाजपा ने राज्य की 147 सीटों में से 78 पर जीत हासिल की थी और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल को हरा दिया था।

होगी भाजपा के विधायक दल की बैठक

मंगलवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी और उसके अगले दिन नई सरकार शपथ लेगी। भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नई सरकार 12 जून को शपथ लेगी। नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी ने सोमवार को नयी दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।’

दौड़ में कौन-कौन शामिल

खबरें हैं कि बृजनगर विधायक सुरेश पुजारी, राज्य के भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और दो विधायक मोहन माझी और मुकेश महलिंग का नाम आगे माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएम चुनन के दौरान पहले ही सरप्राइज दे चुकी है। ऐसे में यहां भी किसी अन्य नाम की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब तक पार्टी ने किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। पुजारी के हाल ही में दिल्ली से लौटने के बाद उनके नाम की अटकलें बढ़ गईं हैं।

शपथ ग्रहण समारोह

राज्य में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होने वाले है। इसके लिए जनता मैदान तय किया गया है। कहा जा रहा है कि समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा ने समारोह से पहले उनके रोड शो का भी प्रस्ताव दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.