Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
टेक्नोलॉजी

PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान की 17वीं किस्त: भारत में पहला फ्लाइंग स्कूल खोलेगी एअर इंडिया, फिच ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel, PM Modi Kisan Samman

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर किसान सम्मान निधि से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी। इसमें 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त भेजी गई। कुल 20 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। वहीं टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया भारत में अपना पहला फ्लाइंग स्कूल ओपन करने जा रही है। यह फ्लाइंग स्कूल महाराष्ट्र के अमरावती में ओपन किया जाएगा।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज बुधवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स और एक्मे फिनट्रेड इंडिया का IPO ओपन होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. PM मोदी ने किसान सम्मान की 17वीं किस्त जारी की: 9.26 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 20 हजार करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून को PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। इसमें 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त भेजी गई है। कुल 20 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। PM मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में ये राशि भेजी।

इससे पहले 28 फरवरी को योजना की 16वीं किस्त जारी हुई थी। तब 21 हजार करोड़ से ज्यादा रकम ट्रांसफर की गई थी। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. भारत में पहला फ्लाइंग स्कूल ओपन करेगी एअर इंडिया: महाराष्ट्र के अमरावती में एयरलाइन हर साल 180 पायलटों को ट्रेनिंग देगी​​​​​​​

​​​​​​​टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया भारत में अपना पहला फ्लाइंग स्कूल ओपन करने जा रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का यह फ्लाइंग स्कूल महाराष्ट्र के अमरावती में ओपन किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन पायलटों की अनुमानित कमी को दूर करने के लिए ये फ्लाइंग स्कूल ओपन कर रही है। इस फ्लाइंग एकेडमी की हर साल 180 पायलटों को ट्रेनिंग देने की कैपेसिटी होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. भारत सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 21% बढ़ा: वित्त वर्ष-25 में अब तक ₹4.63 लाख करोड़ रहा, ₹53,300 करोड़ का टैक्स रिफंड जारी किया​​​​​​​

भारत सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1 अप्रैल से 17 जून (वित्त वर्ष 2024-25) के बीच सालाना आधार पर लगभग 21% बढ़कर 4.63 लाख करोड़ रुपए रहा। वित्त मंत्रालय ने 18 जून (मंगलवार) को प्रोविजनल डेटा जारी कर इस बात की जानकारी दी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने बताया कि ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन साल-दर-साल 22% से ज्यादा बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स यानी रिफंड से पहले का टैक्स कलेक्शन होता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. फिच ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया: वित्त वर्ष-25 के लिए 7% से बढ़ाकर 7.2% किया, ये RBI के अनुमान के बराबर​​​​​​​

फिच रेटिंग्स एजेंसी ने मंगलवार (18 जून) को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को मार्च में अनुमानित 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। एजेंसी ने कंज्यूमर स्पेंडिंग में सुधार और निवेश में ग्रोथ का हवाला देते हुए भारत की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है।

फिच ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5% की ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है। वहीं वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.2% की ग्रोथ रेट से भारत की इकोनॉमी के बढ़ने का अनुमान लगाया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. ixigo की मूल कंपनी का शेयर BSE पर 45% ऊपर-लिस्ट: NSE पर 48.50% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी​​​​​​​, ₹93 था इश्यू प्राइस

इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का शेयर मंगलवार को 72.72 रुपए (78.19%) चढ़कर बंद हुआ। इससे पहले NSE पर शेयर 45.10 रुपए (48.5%) ऊपर 138.10 रुपए पर लिस्ट हुए था। वहीं BSE यह 42 रुपए (45.2%) ऊपर 135 रुपए पर लिस्ट हुआ था।

कंपनी ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का प्राइस बैंड ₹88-₹93 रखा था। बिडिंग के बाद इसका इश्यू प्राइस 93 रुपए तय हुआ था। रिटेल निवेशक इसके लिए 10 जून से 12 जून तक बिडिंग कर सकते थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. गूगल ने भारत में जेमिनी AI एप लॉन्च किया: बोलकर और तस्वीर के जरिए सवाल पूछ सकते हैं, हिंदी सहित 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट​​​​​​​

टेक कंपनी गूगल ने जेमिनी AI का एप लॉन्च कर दिया है। ये एप हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी।

इसके अलावा गूगल ने जेमिनी एडवांस्ड में नए फीचर्स पेश किए हैं जिनमें डेटा एनालिसिस कैपेबिलिटीज, फाइल अपलोड और गूगल मैसेज में जेमिनी के साथ इंग्लिश लैंग्वेज चैट करने की कैपेबिलिटीज शामिल हैं। भारत के अलावा जेमिनी एप को तुर्की, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

7. सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस का धोनी एडिशन ₹11.82 लाख में लॉन्च: SUV के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के ऑटोग्राफ वाले विकेटकीपिंग ग्लव्स मिलेंगे

फ्रांस की ऑटो मेकर सिट्रोएन इंडिया ने (18 जून) भारतीय बाजार में सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस का धोनी एडिशन लॉन्च किया है। मिड-साइज SUV के लिमिटेड एडिशन का डिजाइन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी पर बेस्ड है। इसका नाम C3 एयरक्रॉस 7-धोनी एडिशन है और सिर्फ 5+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ अवेलेबल होगी।

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस के धोनी एडिशन की सिर्फ 100 यूनिट ही बनाकर बेची जाएंगी। कस्टमर्स को कंपनी की ओर से कार के साथ धोनी के ऑटोग्राफ वाले विकेटकीपिंग ग्लव्स मिलेंगे, जिन्हें ग्लव बॉक्स के अंदर रखा जाएगा। इसके अलावा एक किसी एक कार में स्पेशल गिफ्ट रखा गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 11.82 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

8. मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन ₹49,999 में लॉन्च: इसमें मैजिक कैनवास से इमेज बनाने वाला फीचर, IP68 रेटिंग के साथ प्रीमियम 3D कर्व डिस्प्ले​​​​​​​

टेक कंपनी मोटोरोला ने (18 जून) अपनी एज50 सीरीज का तीसरा और सबसे तगड़ा स्मार्टफोन मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में मोटो AI दिया गया है। इसमें मैजिक कैनवास ऐप की मदद से इमेज क्रिएट कर सकते हैं।

इसके अलावा फोन में 3D कर्व डिस्प्ले, वुडन फिनिश, सिलिकॉन लेदर बैक पैनल, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट जैसे फीचर दिए गए हैं। मोटोरोला ने एज 50 अल्ट्रा को भारत में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन (12GB रैम +512GB स्टोरेज) के साथ पेश किया है और इसकी कीमत 54,999 रुपए रखी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.