Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
Delhi News देश पॉलिटिक्स

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की ,कई राज्यों के राज्यपाल बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की ,कई राज्यों के राज्यपाल बदले

 

नई दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.