Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
Uncategorized

सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, जानिए केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, जानिए केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

List of Public Gazetted Holidays 2025: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो तरह की छुट्टियां शामिल हैं – गजेटेड (अनिवार्य) और रेस्ट्रिक्टेड (वैकल्पिक)।

गजेटेड छुट्टियां उन 17 छुट्टियों को बता रहे हैं, जो सभी सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य रूप से मानी जाती हैं। इन छुट्टियों में प्रमुख राष्ट्रीय दिवस और धार्मिक त्योहार शामिल होते हैं। सरकार ने 34 रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट भी दी है, जिन्हें कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। गजेटेड छुट्टियां हर सरकारी दफ्तर में अनिवार्य रूप से लागू की जाती हैं, जबकि रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियां कर्मचारी की इच्छा पर निर्भर करती हैं। इस लिस्ट को सभी सरकारी दफ्तरों में मान्यता दी जाती है, जिससे कर्मचारियों को पहले से छुट्टियों की जानकारी हो सके और वे अपने काम की योजना बना सकें।

 

साल 2025 में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट

 

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे (Gazetted Holidays) और प्रतिबंधित हॉलिडे (Restricted Holidays 2025) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार कुल 17 गजेटेड और 34 रेस्ट्रक्टिड हॉलिडे हैं। सरकार के कैलेंडर में गजेटेड छुट्टियां अनिवार्य छुट्टी होती है। Restricted Holidays ऑप्शन होती है। इन्हें कर्मचारी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। सरकार के जारी छुट्टियों के कैलेंडर को सभी सरकारी दफ्तरों में लागू किया जाता है।

 

गेजेटेड छुट्टियां 2025 (Gazetted Holiday List 2025)

 

केंद्र सरकार के दफ्तरों के लिए अनिवार्य रूप से मनाए जाने वाले प्रमुख 17 गजेटेड हॉलिडे की लिस्ट

 

गणतंत्र दिवस

 

स्वतंत्रता दिवस

 

महात्मा गांधी जयंती

 

बुद्ध पूर्णिमा

 

क्रिसमस

 

दशहरा (विजयदशमी)

 

दिवाली (दीपावली)

 

गुड फ्राइडे

 

गुरु नानक जयंती

 

ईद-उल-फितर

 

ईद-उल-जुहा (बकरीद)

 

महावीर जयंती

 

मुहर्रम

 

ईद-ए-मिलाद (प्रोफेट मोहम्मद का जन्मदिन)

 

छुट्टी (साल 2025) तारीख दिन

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार

महा शिवरात्रि 26 फ़रवरी बुधवार

होली 14 मार्च शुक्रवार

आईडी-उल-फितर 31 मार्च सोमवार

महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरुवार

गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुक्रवार

बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार

ईद-उल-जुहा (बकरीद) 7 जून शनिवार

मुहर्रम 6 जुलाई रविवार

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुक्रवार

जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार

मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) 5 सितंबर शुक्रवार

महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर गुरुवार

दशहरा 2 अक्टूबर गुरुवार

दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार

गुरु नानक जयंती 5 नवंबर बुधवार

क्रिसमस का दिन 25 दिसंबर गुरुवार

ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट

 

इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को 12 ऑप्शनल छुट्टियां मिलती है जिसमें से उन्हें 3 छुट्टी लेने की इजाजत मिलती है। ये है ऑप्शनल हॉलिडे की लिस्ट।

 

दशहरा का एक अतिरिक्त दिन

 

होली

 

जन्माष्टमी (वैष्णव)

 

राम नवमी

 

महाशिवरात्रि

 

गणेश चतुर्थी

 

मकर संक्रांति

 

रथ यात्रा

 

ओणम

 

पोंगल

 

श्रीपंचमी / वसंत पंचमी

 

विशु/वैसाखी/भाग बिहू/उगादी/चैत्र शुक्लादी/चेटी चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्रा/करवा चौथ आदि।

 

इन ऑप्शनल छुट्टियों का चुनाव कर्मचारी अपने पर्सनल धार्मिक, सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सवों के अनुसार कर सकते हैं। इस प्रकार यह लिस्ट केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपने त्योहारों और खास अवसरों पर अवकाश लेने का मौका देती है।

 

छुट्टी (साल 2025) तारीख दिन

नए साल का दिन 1 जनवरी बुधवार

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 6 जनवरी सोमवार

मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार

बसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार

गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार

शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 23 फ़रवरी रविवार

होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार

डोलयात्रा 14 मार्च शुक्रवार

राम नवमी 16 अप्रैल रविवार

जन्माष्टमी (स्मार्त) अगस्त शुक्रवार

गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार

ओणम या थिरुओणम 5 सितंबर शुक्रवार

दशहरा (सप्तमी) 29 सितंबर सोमवार

दशहरा (महाष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार

दशहरा (महानवमी) 1 अक्टूबर बुधवार

महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर मंगलवार

कराका चतुर्थी (करवा चौथ) 10 अक्टूबर शुक्रवार

नरक चतुर्दशी 20 अक्टूबर सोमवार

गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर बुधवार

भाई दूज 23 अक्टूबर गुरुवार

प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) 28 अक्टूबर मंगलवार

गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर सोमवार

क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर बुधवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.