Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
Bihar Delhi

Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा को देखने AIIMS पहुंचे गिरिराज सिंह, हेल्थ अपडेट का इंतजार

Sharda Sinha Health Update: लोकगायिका शारदा सिन्हा लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार की रात से शारदा सिन्हा को फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है. इससे पहले वो प्राइवेट वार्ड में थीं. शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि इस बार उनकी मां काफी मुश्किलों में हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर अंशुमन सिन्हा से बातचीत की और शारदा सिन्हा की तबीयत की जानकारी ली.

लोकगायिका शारदा सिन्हा के हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने के चलते उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में लोकगायिका शारदा सिन्हा का इलाज चल रहा है. शारदा सिन्हा लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं.

https://youtu.be/PF-m1QdTEHY

कौन हैं शारदा सिन्हा?
बिहार के हुलास जिले में 1 अक्टूबर 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा ने बिहार के लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भोजपुरी, मैथिली और मगधी संगीत में उन्होंने योगदान दिया। मशहूर शारदा सिन्हा के ‘छठ गीतों’ ने हर आयु वर्ग को प्रभावित किया है, जिससे उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ाव का एहसास होता है।

Sharda Sinha को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि गायिका की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने छठ व्रतियों से मां के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। 72 वर्षीय गायिका ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं।

                                     शारदा सिन्हा AIIMS में भर्ती

मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं शारदा सिन्हा
उल्लेखनीय है कि शारदा सिन्हा वर्ष 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। यह एक तरह ब्लड कैंसर है। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स के कैंसर सेंटर में भर्ती किया गया था। तब उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा था। बाद में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

दिल्ली एम्स में भर्ती पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस वजह से उन्हें सोमवार रात प्राइवेट वार्ड से आइसीयू में स्थानांतरित किया गया और उन्हें एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान उन्हें वेंटिलेर सपोर्ट दिए जाने की पुष्टि की है।

छठ पूजा के गीतों से मिली पहचान
वैसे तो शारदा सिन्हा ने कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं, लेकिन उनकी पहचान छठ पूजा के गीतों से अधिक है। उन्हें बिहार कोकिला के रूप में भी जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत के कायल इस महापर्व में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति है।

https://youtu.be/jXNbxvF1yBc

सोमवार देर शाम ज्यादा बिगड़ गई तबीयत
वह पिछले करीब छह वर्षों से ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं। उनकी हालत स्थिर रह रही थी, इधर कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें 26 अक्टूबर को एम्स के कैंसर सेंटर में मेडिकल आंकोलाजी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया।
बाद में उनकी हालत में सुधार होने के बाद प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार देर शाम को उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें दोबारा आइसीयू में स्थानांतरित करना पड़ा। एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की देखभाल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.