Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

Shraddha Kapoor को दिल दे बैठा फैन, किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री का एक जानामाना नाम हैं। उन्होंने हाल ही में राहुल मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बॉयफ्रेंड संग एक तस्वीर शेयर करके रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। बॉयफ्रेंड संग रिश्ता कंफर्म करने के बाद श्रद्धा कपूर के एक फैन ने उन्हें मजेदार ढंग से प्रपोज किया है। एक्ट्रेस ने भी अपने इस फैन को उन्हीं के अंदाज में जवाब भी दिया है।

फैन ने किया श्रद्धा कपूर को प्रपोज

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीर पोस्ट करने के साथ श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा- किस किस को बारिश पसंद है। श्रद्धा की इन तस्वीरों पर उनके बहुत से फैंस ने कमेंट्स किए, लेकिन एक फैन के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

श्रद्धा ने दिया मजेदार जवाब

फैन ने कमेंट सेक्शन में श्रद्धा कपूर को मजेदार अंदाज में प्रपोज किया। फैन ने लिखा- “Jesus can turn water into wine. I want to turn you into mine।” श्रद्धा कपूर ने भी इस फैन को उनके ही अंदाज में रिप्लाई किया। श्रद्धा ने फैन को कमेंट में मेंशन करते हुए लिखा- for this line, you need to pay fine। श्रद्धा कपूर ने अपने और फैंस को भी रिप्लाई किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- “तूझे देखा तो ये जाना सनम।” इसपर श्रद्धा कपूर ने रिप्लाई किया- “प्यार होता है दीवाना सनम।”

Shraddha Kapoor Replies to a fan's comment

इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो गोल्डन कलर की ब्रालेट के साथ पिंक कलर की फ्लोरल लॉन्ग जैकेट और मैचिंग पैंट्स पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में श्रद्धा कपूर बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। उनके बहुत से फैंस ने इन तस्वीरों पर प्यार लुटाया है।

राहुल मोदी संग रिलेशनशिप में हैं श्रद्धा कपूर

बता दें, श्रद्धा कपूर फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में राहुल मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उसपर उन्होंने कैप्शन लिखा था- “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.