Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

Vande Bharat: लो आ गई एक और खुशखबरी, अब इस रूट पर चलने वाली है वंदे भारत; जानें डिटेल्स

ऐप पर पढ़ें

Vande Bharat: देश में अब तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा चुकी है। अब नए-नए रूट्स पर वंदे भारत को चलाने की तैयारी है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को फायदा मिल सके। अब बेंगलुरु-मदुरै रूट पर वंदे भारत चलने जा रही है। इसकी शुरुआत 20 जून को होगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस मदुरै रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे चलेगी और फिर दोपहर 1.15 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी के समय वंदे भारत बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.45 पर चलेगी और फिर शाम पांच बजे सलेम स्टेशन पहुंचेगी। रात 8.20 बजे त्रिची और फिर रात 10.25 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।

बेंगलुरु-मदुरै वंदे भारत ट्रेन भी अन्य वंदे भारत की तरह आठ कोच वाली हो सकती है। इसमें भी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार दो तरह के कोच होंगे और दोनों के अलग-अलग किराए होंगे। हालांकि, यदि यात्रियों की मांग और बढ़ती है तो इन वंदे भारत ट्रेनों में भविष्य में अतिरिक्त कोच की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। 

मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के किराए की अभी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसी चेयर कार का किराया 1300 के करीब और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया लगभग 2300 रुपये के आसपास हो सकता है। वहीं, आने वाले समय में कई अन्य रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जा सकता है। इसी में एक एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत है। इसकी भी शुरुआत जल्द की जा सकती है।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.